गाज़ियाबाद, मई 15 -- मोदीनगर। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के देहात जोन के 11 थानों को 895 बीट क्षेत्र में बांटा गया है। इसके तहत 352 बीट दारोगा और 638 बीट पुलिस अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन सभी को अपने बीट क्षेत्र में सप्ताह में तीन बार भ्रमण कर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर गुरुवार को हापुड़ रोड स्थित एक स्कूल के सभागार में बैठक हुई। इस बैठक में पुलिसकर्मियों को जनता केंद्रित पुलिसिंग और बीट प्रणाली के बारे में बताया गया। बैठक में पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ ने अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी अपनी बीट में निगरानी बढ़ाएं। जुआ, सट्टा, नशीला पदार्थ और शराब तस्करों पर निगरानी रखे। किसी भी सूरत में इस तरह के अवैध व्यापार बीट क्षेत्र में संचालित नहीं होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.