छपरा, दिसम्बर 9 -- महिलाओं की सुरक्षित यात्रा की नई शुरुआत बनियापुर , रसूलपुर व भेल्दी से चलने लगी है पिंक बसें छपरा, हमारे संवाददाता। महिलाओं की सुरक्षित और सहज यात्रा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा संचालित पिंक बस सेवा अब देहाती इलाकों तक अपना दायरा बढ़ा चुकी है। पहले जहां शहरी क्षेत्रों तक ही यह सुविधा सीमित थी, वहीं अब बनियापुर, रसूलपुर, कोपा, टेकनिवास मुकरेड़ा देवरिया ,गड़खा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं भी इस सेवा का लाभ उठा रही हैं। नई रूटों पर पिंक बस की शुरुआत से महिलाओं विशेषकर छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को काफी राहत मिली है। पिंक बस न केवल सुविधा का प्रतीक बन चुकी है, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और शिक्षा के मार्ग को भी अधिक सुगम बना रही है। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र से विश...