वाराणसी, फरवरी 8 -- रामेश्वर (वाराणसी)। पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग पर देहली विनायक में पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे तालाब के सुंदरीकरण एवं निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही सामने आई है। 10 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से चल रहे इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत तालाब की निर्माणाधीन दीवार रविवार को अचानक ढह गई। गनीमत रही कि हादसे के समय मौके पर कोई मजदूर या राहगीर मौजूद नहीं था। ग्रामीणों ने निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान न रखे जाने का आरोप लगाया है। जेई सतीश विश्वकर्मा ने बताया कि दीवार मिट्टी के नम होने से ढह गई है। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...