इटावा औरैया, जनवरी 4 -- कड़ाके की सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। रविवार को तो इटावा देहरादून से भी सर्दी रहा। इटावा में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रहा जबकि देहरादून का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री रहा। पूरे दिन कड़ाके की सर्दी से लोग कांपते रहे। दोपहर को निकली हल्की धूप भी सर्दी से राहत नहीं दिला पाई। रविवार इस साल का सबसे सर्द दिन रहा। रविवार की सुबह से ही लोग कड़ाके की सर्दी के कारण काफी परेशान रहे। सुबह घना कोहरा छाया हुआ था और सर्द हवा चल रही थी, जिसके कारण काफी गलन थी। इस गलन भरी सर्दी में घरों से बाहर निकलना मुश्किल था। रविवार का अवकाश होने के कारण ज्यादा लोग घरों से बाहर निकल भी नहीं निकले और माहौल भी बाहर निकलने लायक नहीं था। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। स्थिति यह थी कि घरों के अंदर भी लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा था। सड़क पर ज्यादा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.