देहरादून, फरवरी 9 -- देहरादून। प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो देहरादून सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से उत्तराखंड के पत्रकारों का 11 सदस्यीय दल विशाखापत्तनम के प्रेस टूर के लिए सोमवार को देहरादून से रवाना हुआ। केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं एवं विकास कार्यों को नजदीक से दिखाने के उद्देश्य से पीआईबी देहरादून ने एक प्रेस टूर का आयोजन किया। प्रेस टूर में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के लगभग 11 पत्रकारों को विशाखापत्तनम ले जाया गया है। जहां वे केंद्र सरकार के प्रमुख उपलब्धियों का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगे। यह प्रेस टूर पीआईबी की उस परंपरा का हिस्सा है जिसमें सरकारी नीतियों, कार्यक्रमों एवं विकास गतिविधियों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाते हैं। विशाखापत्तनम में पत्रकार केंद्र सरकार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.