हिन्दुस्तान, फरवरी 14 -- देहरादून के पॉश इलाके राजपुर रोड पर स्थित मॉल में घुसकर शूटरों ने शुक्रवार को जमशेदपुर के गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह करीब सवा दस बजे सिल्वर सिटी मॉल में जिम से बाहर निकलते वक्त बाइक सवार तीन शूटरों ने विक्रम शर्मा को तीन गोलियां मारीं और फरार हो गए। पुलिस वारदात की मुख्य वजह रंजिश मान रही है। जमशेदपुर में विक्रम के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें वह या तो बरी हो चुका था या जमानत पर था। वह कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह का गुरु था। मोस्ट वांटेड रहा विक्रम दो दशक से देहरादून में रह रहा था। सहस्रधारा रोड स्थित ग्रीन व्यू में उसका शानदार फ्लैट है। काशीपुर में स्टोन क्रशर उसका मुख्य कारोबार था, जबकि रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन में भी उसकी मोटी पूंजी लगी थी।पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका विक्रम ...