नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पुलिस ने देहरादून में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया। किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले 162 मकान मालिकों का पुलिस ऐक्ट में दस-दस हजार रुपये का चालान किया गया, जिसकी कुल राशि 16.20 लाख रुपये है। एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, जिलेभर में शहर से देहात तक यह अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 800 बाहरी किरायेदारों का सत्यापन किया। 162 मकानों में सत्यापन के बिना किरायेदार रहते मिले। 132 संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ की गई। 44 लोगों का 81 पुलिस ऐक्ट में चालान कर 14 हजार का जुर्माना वसूला गया। एसएसपी ने बताया कि चारधाम यात्रा रूट से जुड़े इलाकों में सत्यापन पर फोकस किया गया।दोनों कमिश्नरों की जवाबदेही तय की गई गलत तरीके से अपात्र और संदिग्ध लोगों को आधार कार्ड, वोटर आईडी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.