देहरादून, जून 3 -- उत्तराखंड के देहरादून जनपद में मंगलवार तड़के ढाई बजे एक कार सवार युवक को मोटरसाइकिल सवार युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। मामूली बहस के बाद सड़क पर इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना प्रेमनगर पर अभिषेक बर्तवाल ने शिकायत दर्ज कराई कि आज तड़के जब वह अपने दोस्तों के साथ कार में पीपल चौक, माण्डुवाला में थे, तभी मोटरसाइकिल में आए दो व्यक्तियों में से एक ने कार के सामने की ओर से गोली चला दी। गोली कार सवार रोहित नेगी की गर्दन पर लगी। घायल रोहित को अपने दोस्तों के साथ ग्राफिक ऐरा अस्पताल, झाझरा लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली मारने वाला आरोपी युवक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का निवासी है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना प्रेमनगर पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.