देहरादून, मार्च 3 -- उत्तराखंड सचिवालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में आयुर्वेद विभाग की प्रधान सहायक को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी वर्ष 2023 से फरार चल रही थी। महिला की तैनाती आयुर्वेदिक विभाग नरेंद्रनगर में प्रधान सहायक के पद है। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि अमित कुमार निवासी ऋषिकेश ने रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल के खिलाफ वर्ष 2023 में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में अमित ने कहा कि रविकांता ने सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 26.55 लाख रुपये ठग लिए। सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति का फर्जी पत्र भी दिया। उसे इसका पता सचिवालय जाने के बाद लगा। मामले में केस दर्ज कर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इसके बाद से आरोपी महिला फरार चल रही थी। रविवार को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.