देहरादून, नवम्बर 30 -- देहरादून। हर्षल फाउंडेशन, देहरादून की ओर से 11 एवं 12 दिसंबर को अग्रवाल धर्मशाला गांधी रोड में निशुल्क दिव्यांग सहायता एवं वरिष्ठ नागरिक सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर वर्ष 2014 से आयोजित हो रहा है और अब तक दस हजार से ज्यादा दिव्यांगजन को लाभ दिया जा चुका है। प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में ट्रस्टी सेक्रेटरी डॉ. रमा गोयल ने बताया कि दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम हाथ-पैर, व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, बैसाखी, चलने की छड़ी, चश्मे, सुनने की मशीन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। कौशल विकास प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं जैसे पेंशन, ऋण एवं रोजगार योजना आदि की जानकारी एवं पंजीकरण की सुविधा भी दी जाएगी। बाहर के लाभार्थियों और उनके एक सहयोगी के लिए निशुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्थ...