देहरादून, मई 14 -- देहरादून में अंडर ग्राउंड रोड और पार्किंग के निर्माण पर सरकार फोकस करने जा रही है। शासन ने इसके लिए लोक निर्माण विभाग को फिजिबिलिटी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दे दिए हैं। दरअसल,राजधानी की सड़कों पर ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है। इसी दबाव को कम करने के लिए रिस्पना और बिंदाल ऐलिवेटेड रोड के साथ रिंग रोड परियोजना पर भी काम चल रहा है। इसके अलावा भी ट्रैफिक को संभालने के लिए दूसरी सड़कों की जरूरत महसूस हो रही है। खासतौर पर दून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे बन जाने के बाद देहरादून में दिल्ली एनसीआर से भारी ट्रैफिक आने का अनुमान है। इसे देखते हुए अब देहरादून में सड़कों की नई संभावनाएं तलाशी जा रही हैं, जिसमें अंडर ग्राउंड सड़क की योजना भी है। लोनिवि सचिव डॉ. पंकज पांडेय ने बताया कि लोनिवि के अफसरों को इस संदर्भ में फिजिबिलिटी सर्वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.