देहरादून, मार्च 31 -- देहरादून में नवरात्रि व्रत रहने के दौरान मिलावटी 'कुट्टू का आटा' खाने से रविवार शाम से करीब 350 लोग बीमार हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मिलावटी कुट्टू यूपी के सहारनपुर से देहरादून में सप्लाई किया गया था। इस घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लेते हुए डीएम सविन बंसल और स्वास्थ्य विभाग को लोगों के उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों को मामले की गहन जांच करने का निर्देश दिए है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। देहरादून पुलिस ने कथित तौर पर मिलावटी कुट्टू का आटा सप्लाई करने के आरोप में जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान विकासनगर निवासी शीशपाल सिंह चौहान, सहारनपुर निवासी दीपक मित्तल और नलनीश मित्तल के रूप में हुई है। सहारनपुर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.