देहरादून, मई 13 -- देहरादून में बाहरी किरायेदार रखकर उनका सत्यापन नहीं कराने वाले 168 मकान मालिकों का पुलिस ने चालान करते हुए 16.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। 60 संदिग्धों का थाने लाकर पूछताछ करते हुए सत्यापन किया गया। 107 लोगों का 81 पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 26,750 रुपये का जुर्माना वसूला गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह शहर से लेकर देहात के कई इलाकों में पुलिस ने किरायेदारों, नौकरों और बाहरी मजदूरों का सत्यापन किया। पुलिस ने 1700 से अधिक किरायेदारों का सत्यापन किया। इस दौरान 168 मकान मालिकों का पुलिए एक्ट में दस-दस हजार रुपये का चालान किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू किया गया यह अभियान जारी रहेगा। एसएसपी का कहना है कि सभी मकान मालिकों को अपने किरायेदारों का सत्यापन कराना चाहिए। इससे शहर में र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.