देहरादून, अक्टूबर 6 -- देहरादून। जिले में कई थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज बदल दिए गए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने इसका आदेश जारी किया है। आदेश में सबसे अधिक चौकी इंचार्ज बदले हैं। जिले में दो चौकियों संभाल रहे अपर उप निरीक्षकों को चार्ज से हटा दिया गया है। कैंट कोतवाली इंचार्ज कैलाश चंद्र भट्ट को ऋषिकेश कोतवाली का इंचार्ज बनाया है। ऋषिकेश कोतवाल प्रदीप सिंह राणा को डोईवाला कोतवाली का इंचार्ज बनाया है। डोईवाला कोतवाल कमल कुमार लुंठी को कैंट कोतवाली का चार्ज दिया है। मसूरी कोतवाली इंचार्ज संतोष सिंह कुंवर को चार्ज से हटाकर एसआईएस शाखा का प्रभारी बनाया गया है। एसआईएस शाखा इंचार्ज देवेंद्र सिंह चौहान को मसूरी कोतवाली का चार्ज दिया गया है। बसंत विहार थाने के इंचार्ज प्रदीप रावत को राजपुर थाने का चार्ज दिया गया है। एसएसआई कोतवाली विकासनगर अशोक राठौड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.