जमशेदपुर, फरवरी 23 -- देहरादून में जमशेदपुर के विक्रम शर्मा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जमशेपदुर के बागबेड़ा निवासी राजकुमार और जुगसलाई एम ई स्कूल रोड निवासी अक्षत ठाकुर उर्फ संजीव कुमार शामिल है। सोमवार को देहरादून पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आपसी रंजिश को लेकर विक्रम शर्मा की हत्या की गई है। छह माह पूर्व सितंबर से ही हत्या की योजना तैयार की जा रही थी। जमशेदपुर या नोएडा में हत्या होनी थी पर जमशेदपुर में विक्रम शर्मा के साथ कई लोग रहते थे जिस कारण जमशेदपुर में हत्या नहीं हो सकी। गिरफ्तार आरोपियों ने शूटरों को फंडिंग की थी। नवंबर माह में अंकित ने विक्रम शर्मा के साथ जिम ज्वाइन की और रेकी करने लगा। इसी बीच विक्रम शर्मा की हत्या की गई। पुल...