बागेश्वर, मई 19 -- क्षेत्र से देहरादून के लिए शुरू की गई हेली सेवा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बीते दो दिनों से यह सेवा पूरी तरह डगमगा गई है। इससे यात्री भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। यात्रियों को न तो सही जानकारी दी जा रही है और न ही वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में बताया जा रहा है। लोग होटल में रुके हुए असमंजस की स्थिति में हैं। दोनों दिशाओं के यात्री होटल में इंतजार कर रहे हैं कि उड़ान कब होगी। वहीं देहरादून से गरुड़ के लिए आने वाले यात्री, जो सफर करने को तैयार थे, उन्हें देहरादून से ही वापस लौटना पड़ा। हेली सेवा के अधिकारियों से संपर्क करने पर पता चला कि जो हेलीकॉप्टर देहरादून से गरुड़ आना था, वह केदारनाथ में फंसा हुआ है। इसके पीछे मौसम या तकनीकी कारणों का हवाला दिया जा रहा है। एक यात्री ने बताया कि यह यात्रियों के साथ सरासर धो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.