देहरादून, सितम्बर 22 -- रिटायर्ड कर्नल सुरजीत सिंह से फेसबुक के जरिए 85 लाख रुपये ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। उत्तराखंड एसटीएफ ने मोहाली से तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने में शामिल थे। आरोपियों ने कर्नल को दुर्लभ हर्बल बीजों का लालच देकर बड़ी रकम ऐंठी थी। आरोपियों में हेनरी जेरी, नाकिगोजी फीजा और एलिजाबेेथ शामिल हैं। ये अफ्रीकी देशों, खासकर घाना के नागरिक हैं और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे थे। इनके खिलाफ बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- आधी रात 'आई लव मोहम्मद' के लगा रहे थे नारे, पुलिसवालों ने रोका तो पीटने लगेजुलाई में हुई थी ठगी एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई जुलाई 2025 में देहरादून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.