देहरादून, जून 2 -- बिंदाल नदी के किनारे की बस्तियों के लोगों को घरों से संबंधित कागजात दिखाने के लिए नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस मिलने के बाद 15 दिनों के भीतर अभिलेख जमा कराने होंगे। दस जून से कमेटी अभिलेखों की जांच करेगी,इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। बिंदाल नदी के किनारे 11 मार्च 2016 के बाद हुए अवैध निर्माण को चिह्नित करने के लिए नगर निगम की ओर से अभियान चलाया गया था। अवैध निर्माण को चिह्नित करने के लिए चार टीमें गठित की गईं। इसमें नगर निगम, जल संस्थान, राजस्व विभाग, एमडीडीए, सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। सर्वे का काम कुछ समय पहले पूरा हो चुका है। इसके तहत करीब 873 मकान चिह्नित करके इन पर निशानदेही की गई थी। अब नगर निगम की ओर से इनमें रहने वाले लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं। इसके बाद उप नगर आयुक्त की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.