देहरादून, अगस्त 1 -- दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ गीता जैन, चिकिसा अधीक्षक डॉ आरएस बिष्ट और बाल रोग विभाग अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार ने कहा कि स्तनपान मां -बच्चे दोनों के लिए प्रकृति का अनमोल उपहार है। मां का दूध शिशु के लिए भोजन ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण आहार है। हल्का और सुपाच्य होने के साथ सभी पोषक तत्व सही मात्रा में मौजूद होते हैं। मां के दूध में एंटीबॉडी सहित संक्रमण और अन्य कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है। इसलिए इसे शिशु का पहला टीका भी कहा जाता है। कार्यक्रम के दौरान स्तनपान करने के लिए जोर दिया गया। जो कि बच्चे में मस्तिष्क के विकास के लिए मदद करता हैं। कार्यक्रम का संचालन निधि काला ने किया। नर्सिंग के छात्रों ने स्तनपान के फायदे पर नाट्य मंचन किया। इस दौरान डॉ. गौरव माखीजा, डॉ तन्वी, डॉ आयशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.