गाजीपुर, अक्टूबर 12 -- सेवराई। पचौरी गांव निवासी और भारत मिशन के समर्पित कार्यकर्ता मनोज सिंह कुशवाहा ने अपने परिवार के साथ मिलकर समाज को एक प्रेरणादायक संदेश दिया है। उन्होंने अपने 85 वर्षीय पिता स्वर्गीय मुंशी सिंह कुशवाहा की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए मरणोपरांत उनका देहदान कराया। मनोज सिंह कुशवाहा, उनकी माता रेशमी देवी और ज्येष्ठ पुत्र मुनीब सिंह मौर्य ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि दिवंगत का पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर को वैज्ञानिक शोध और चिकित्सा शिक्षा के लिए समर्पित किया जाए। इससे पहले, नेत्रदान भी कराया गया, ताकि किसी जरूरतमंद को जीवन में रोशनी मिल सके। मनोज सिंह कुशवाहा ने बताया कि उनके पिता जीवनभर समाज सेवा और जनकल्याण के विचारों से जुड़े रहे। मरणोपरांत देहदान उनकी अंतिम इच्छा थी, जिसे पूरा कर उन्होंने अपने पिता को सच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.