रामगढ़, जुलाई 17 -- केदला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला के मांडू प्रखंड अंतर्गत किमो गांव के जाहिरा स्थान में देसुआ आदिबासि कुड़मि समाज के सदस्य सह जैठ रैयत जगदीश महतो और भीम महतो के अगुवाई में साल और महुआ का 11 पौधा लगाया गया। मौके पर उपस्थित देसुआ आदिवासी कुड़मि समाज के केंद्रीय सदस्य चुरामन महतो ने कहा कि हम सभी प्रकृति आराधक समुदाय के लोग हैं। हमारा धर्म स्थल खुले आसमान के नीचे पेड़ों के बीच अवस्थित होता है। आस्था के साथ साथ इसका संबंध पर्यावरण संरक्षण के साथ भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपने क्षेत्र में अपने अपने स्तर से इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने की अपील की। मौके पर डेगलाल महतो, डिलो महतो, अशोक महतो, प्रकाश महतो, ननकु महतो, भीम महतो आदि लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.