बेगुसराय, मार्च 23 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस ने सात लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छौड़ाही थानाध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि बरैपुरा गांव निवासी छोटू कुमार पे स्व. रामबदन सहनी व राजकुमार पे. कैलाश सहनी को 30 लीटर देसी शराब व शराब बनाने के अन्य उपकरण के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। वहीं, अरविंद कुमार पे. अक्टूबर सहनी, बादल कुमार पे. सिकंदर सहनी ग्राम कुआ, थाना बिथान व सत्यम कुमार पे. मनोज मुखिया ग्राम गोदह, थाना हसनपुर व रंजय महतो, पे. चरित्तर महतो सहुरी नशे की हालत में हंगामा करते पकड़ा गया। इधर दो फरार वारंटी भजन राउत पे. रामलखन राउत, पूनम देवी पति भजन राउत ग्राम परोड़ा को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.