बेगुसराय, मई 12 -- बेगूसराय। नगर थाना की पुलिस ने पोखरिया वार्ड संख्या 35 की रहने वाली सरिता देवी पत्नी सर्कस पासवान को नगर थाना की पुलिस ने दो बोतल देसी शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। इसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और मौके से दो बोतल देसी शराब के साथ उक्त महिला को गिरफ्तार कर मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...