हाजीपुर, जनवरी 29 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र चांदपुरा थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खड्गपुर स्थित गंगा नदी के किनारे नाव से उतारे जा रहे 240 लीटर देसी शराब बरामद की है। साथ ही तीन कारोबारी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बिट्टु कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कोरोबारी गंगा नदी के रास्ते देसी शराब का कारोबार कर रहा है और बड़ी खेप लेकर इस पास आ रहा है। सूचना के आधार पर जब छापेमारी की गई तो कारोबारी देसी शराब छोड़ कर नाव से भाग गए। उन्होंने बताया कि सभी की पहचान कर ली गई है और नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...