मऊ, मार्च 10 -- मुहम्मदाबाद गोहना। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के निर्देशन के क्रम में शनिवार रात्रि जिला आबकारी अधिकारी मोहम्मद असलम के नेतृत्व में कस्बे में स्थित शराब की दुकानों पर छापेमारी की गई। जांच टीम ने स्टॉक रजिस्टर, क्यूआर कोड एवं दुकानों पर लगे हुए सीसीटीवी, साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था के बाबत जानकारी ली। साथ ही सीसीटीवी को संचालित अवस्था में रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक देसी शराब की दुकान पर साफ सफाई बेहतर न होने पर लाइसेंसधारक को चेतावनी दी। आबकारी निरीक्षक बजरंगी चौरसिया एवं पुलिस उपाधीक्षक शीतला प्रसाद पांडे, कांस्टेबल शशि यादव समेत आबकारी विभाग के पुलिसकर्मियों ने शराब की दुकानों पर छापेमारी की। जांच टीम ने जमीन बरामदपुर, कैलेंडर तिराहा, अतरारी, वलीदपुर आदि स्थानों पर शराब की दुकानों की जांच किया। जांच पड़ताल के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.