गया, अप्रैल 9 -- शेरघाटी उत्पाद थाने के कर्मियों की विभिन्न टीम ने बुधवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद करने के साथ बड़ी मात्रा में ताड़ी भी बरामद की है। उत्पाद पुलिस की इस कार्रवाई में तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार भी किया गया है। शेरघाटी उत्पाद थाने के प्रभारी प्रभात कुमार विद्यार्थी ने बताया कि सबसे अहम कार्रवाई सिंधुगढ़ थानाक्षेत्र में हुई, जहां कमलेश कुमार नामक धंधेबाज को 105 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया नशे का सौदागर सावरचक गांव के करमा टोले का रहने वाला है। इससे पूर्व शेरघाटी थाने के खरार और आमस थाने के देल्हो जंगल से भी पुलिस ने दो धंधेबाजों को देसी शराब और ताड़ी की बड़ी मात्रा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए धंधेबाजों की पहचान शेरघाटी के इंदिरा नगर के मनोज मांझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.