मधुबनी, दिसम्बर 26 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर आर.एस. शिविर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहट गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील मुखिया (पिता- रामप्रसाद मुखिया) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष माया कुमारी ने बताया कि उसे गुरुवार की रात घर पर गिरफ्तार किया गया है। महिला ने आरोप लगाया कि सुनील मुखिया ने पूर्व में हुई फायरिंग की घटना में उसे घायल कर दिया था। हाल ही में घर में हुई एक संदिग्ध मौत के बाद आरोपी और भी अधिक हिंसक हो गया है,जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। महिला की शिकायत पर पुलिस टीम ने सुनील मुखिया के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी घर पर ...