आरा, नवम्बर 20 -- -पीरो थाना क्षेत्र के सारोपुर गांव से बुधवार की रात पकड़ा गया वारंटी -वारंटी के पास से दो देसी कट्टा, आठ कारतूस और दो खोखा बरामद आरा/पीरो। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में अवैध हथियार की बरामदगी को लेकर चलाये जा रहे अभियान के दौरान पीरो थाने की पुलिस सफलता हाथ लगी है। पीरो थाने की पुलिस ने सारोपुर गांव से अवैध हथियार, कारतूस और खोखा के साथ पूर्व के कांड के एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। वह सारोपुर गांव निवासी शोभनाथ सिंह का पुत्र जय प्रकाश सिंह है। उसे बुधवार की रात उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो देसी कट्टा, आठ कारतूस और दो खोखे बरामद किये गये हैं। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से गुरुवार को प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अपर थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में प...