सुपौल, मई 23 -- त्रिवेणीगंज। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर परिषद क्षेत्र के डपरखा वार्ड 27 में बुधवार की शाम छापेमारी की। यहां विजय सरदार के घर से 12. 2 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुआ। जानकारी देते थानाध्यक्ष राम सेवक रावत ने बताया कि छापेमारी की भनक मिलते ही शराब कारोबारी विजय सरदार मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि फरार कारोबारी के विरुद्ध थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.