बेगुसराय, जून 12 -- साहेबपुरकमाल। पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र के कुरहा बाजार बस स्टैंड के समीप दबंगई कर रहे दो बदमाश को एक देसी कट्टा व गोली के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी महेन्द्र यादव के 20 वर्षीय पुत्र गौरव यादव व साहेबपुरकमाल गांव निवासी कमल किशोर यादव के 21 वर्षीय पुत्र मुरारी कुमार के रुप में की गयी है। दोनों एक टेम्पो वाले के साथ विवाद कर रहा था। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख दोनों बदमाश भागने लगे तो पुलिस ने खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.