गोपालगंज, दिसम्बर 30 -- सिधवलिया, एक संवाददाता। सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। मंगलवार को पुलिस ने बरहिमा गांव से दो आरोपित पंकज कुमार व नन्हे आलम को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, चाकू, मोबाइल फोन, नगदी समेत चांदी के गहने, मंगलसूत्र, पायल, अंगूठी, घड़ी सहित अन्य कीमती सामान बरामद किए गए हैं। एसडीपीओ 2 राजेश कुमार ने बताया कि सलेमपुर गांव निवासी लुकमान मियां इलाज के लिए बाहर गए थे। 24 दिसंबर की रात चोरों ने उनके बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए की संपत्ति चुरा ली थी। 28 दिसंबर को लौटने पर घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। बरामद गहनों की पहचान पीड़ित से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.