बिहारशरीफ, मार्च 29 -- देसी कट्टा,कारतूस व खोखा के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार नूरसराय, निज प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर फायरिंग करते कट्टा के साथ वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। नूरसराय थाना में शनिवार को डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर में पुलिस को सूचना मिली थी कि बालचंद बिगहा गांव में देसी पिस्तौल से फायरिंग करते हुए सोडल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। सूचना पर छापेमारी दल गठित कर पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस व दो खोखा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गांव के ही महेश प्रसाद व उनके पुत्र संतोष कुमार शामिल हैं। इस संबंध में गिरफ्तार महेश प्रसाद के सहोदर भाई अरुण प्रसाद ने महेश व उसके दो पुत्रों को आपसी विवाद में मारपीट व फायरिंग करने का आरोप ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.