देवरिया, सितम्बर 9 -- देसही देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र देसही देवरिया पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीस नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्रा ने मां सरस्वती व डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान आनंद त्रिपाठी, सौरव वर्मा, अंकिता सिंह, महफूजुर रहमान, अजीत कुमार सिंह, विद्यासागर शर्मा, श्रीप्रकाश भाटिया, देवानंद भारती, अमिता सिंह, अर्पणा सिंह, अनामिका मिश्रा, सुमन राय, सतीश सिंह और रवि चौधरी आदि शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश सिंह ने किया। संचालन शिक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने किया। इस दौरान गौरव श्रीवास्तव, दीपक कुशवाहा, भरत प्रसाद, अनवर सादात, राम बहादुर सिं...