नई दिल्ली, फरवरी 22 -- भारत में बनी कारों को विदेशी ग्राहकों के बीच भी खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जनवरी, 2026 की बात करें तो मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx) देश की सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली कार बन गई। बता दें कि इस दौरान मारुति फ्रोंक्स को कुल 10,938 विदेशी ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर फ्रोंक्स के एक्सपोर्ट में 37.91 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जनवरी, 2025 में यह आंकड़ा 7,931 यूनिट था। बता दें कि मारुति फ्रोंक्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7 लाख रुपये से भी कम है। आइए जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट की जाने वाली कारों के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- करोड़ों की टोयोटा लैंड क्रूजर में बड़ी खराबी, कंपनी ने वापस मंगवाईं गाड़ियांचौथे नंबर पर रही मारुति सुजुकी स्विफ...