लखनऊ, सितम्बर 28 -- लखनऊ/ कसमंडी कला, मलिहाबाद राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा है कि पासी समाज हमेशा से देश की सेवा के प्रति समर्पित रहा है। लखनऊ और आसपास का क्षेत्र पासी राजाओं का क्षेत्र हुआ करता था। समाज को जोडने वाले इस वर्ग का गौरवशाली इतिहास रहा है। ये देश के लिए लड़ने वाली कौम है, जिसने देश पर अपने आपको न्यौछावर किया है। देश में आए आक्रान्ता इस समाज से भय खाते थे। देश की रक्षा के लिए कटिबद्ध इस समाज ने अग्रेजों को खदेडने में अहम भूमिका निभाई थी। लखनऊ के कसमंडी कला, मलिहाबाद में धर्म रक्षक, राष्ट्र रक्षक कसमंडी के राजा रहे महाराजा कंसा पासी महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल रैली को संबोधित करते हुए सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब का अपमान किया था। उन्हें चुनाव में वोट डकैती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.