हापुड़, जनवरी 31 -- भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र शिशोदिया का शुक्रवार को गांव ककराना में स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सतेंद्र शिशोदिया ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश सरकार विकास की नई गाथा लिख रही है। सूबे के मुखिया के नेतृत्व में प्रदेश नए कीर्तिमानों को छू रहा है। प्रदेश औद्योगीकरण की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के सुधरने के बाद देश-विदेश के उद्यमी उत्तर प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए तैयार खड़े है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि जिला तेजी से तरक्की की राह पर आगे चल रहा है। इस दौरान योगेश सिसोदिया, दुष्यंत शर्मा, मनोज गौतम, संजू राणा आदि मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.