फिरोजाबाद, जून 21 -- शिकोहाबाद में राज्य महिला आयोग की प्रदेश अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने होटल ग्रीन पार्क में कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कहा कि देश अब मोदी के शासन में विकास की गाथा लिख रहा है। महिला आयोग की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की 99 प्रतिशत महिलाओं के केस आने पर उनका निस्तारण किया जाता है। महिला पुरुष गाड़ी के दो पहिए होते हैं। 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है वह महिलाओं के लिए लाभकारी होगा। आर्थिक रूप से मजबूत होगी तो वह अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर सकेगी। केंद्र व राज्य की महिलाओं की इतनी अच्छी योजनाएं चल रही हैं वह महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद कर रही हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप, राष्ट्रीय कार्यकारणी स...