नई दिल्ली, मार्च 8 -- एक्टर आमिर खान बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ उन्हें फिल्ममेकर के रूप में भी जाना जाता है। उनकी फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आती हैं। एक्टर आमिर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने करियर, पर्सनल लाइफ और फिल्ममेकिंग को लेकर बात की। इस दौरान आमिर खान से पूछा गया कि क्या इस वक्त देश में अति राष्ट्रवाद का दौर चल रहा है? आइए जानते हैं आमिर खान ने क्या दिया जवाब। देश में अति राष्ट्रवाद के सवाल पर क्या बोले आमिर खान? आमिर खान ने हाल ही में इंडिया टुडे के एक इवेंट में हिस्सा लिया। उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है देश में इन दिनों हाईपर नेशनलिज्म (अति राष्ट्रवाद) बहुत है? इसपर आमिर खान ने कहा, "मुझे नहीं पता, मैं तो सिनेमा की दुनिया में खोया रहता हूं। इसके बारे में नहीं कह सकता। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.