नई दिल्ली, जनवरी 12 -- ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोमवार को कहा कि देश में हिंसक प्रदर्शनों पर कार्रवाई के बाद स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ गई है। अराघची ने आरोप लगाया कि उनके देश में हिंसक और रक्तपातपूर्ण प्रदर्शन हुए, ताकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हस्तक्षेप करने का बहाना मिल सके। अराघची ने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया। विदेश मंत्री ने यह दावा ऐसे वक्त किया है जब कार्यकर्ताओं ने देश में व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई में 544 लोगों के मारे जाने की बात कही है। यह भी पढ़ें- गाजा में हमास का बड़ा ऐलान, ट्रंप की योजना लागू होते ही सरकार भंग करने को तैयार अब्बास अराघची ने तेहरान में विदेशी राजनयिकों से बात की। कतर की ओर से वित्त पोषित अल जजीरा सैटेलाइट न्यूज नेटवर्क ने उनके बयान...