रांची, जून 26 -- रांची। विशेष संवाददाता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश के लोकतंत्र की हत्या, देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन और देश के बहुसंख्यक समाज को दबाने के लिए आपातकाल लगाया गया। देश में हर जगह जमाई टोला बनाने की नीयत से भी आपातकाल लगाया गया था। संविधान में संशोधन कर संसाधनों पर सत्ता का नियंत्रण किया गया, ताकि जो विद्रोह तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के विरोध में पूरे देश में था, उसे दबाया जा सके। वह गुरुवार को रांची महानगर युवा मोर्चा के यूथ मॉक पार्लियामेंट में बोल रहे थे। पुरानी विधानसभा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा इंदिरा गांधी ने 39वां संशोधन कर अपने पद को बचाने के लिए संविधान से खिलवाड़ किया। इस संशोधन में प्रधानमंत्री के चुनाव को न्यायिक समीक्ष...