उरई, मई 7 -- जालौन। पहलगाम हमले के बाद भारत व पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ रहा है। तनाव व युद्ध की आशंका को देखते हुए एवं देश में अमन चैन व सुख समृद्धि के साथ विजय प्राप्त करने के लिए वीर बालाजी हनुमान मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। जिसमें मंदिर के पुजारी के साथ लोगों ने आहूति देकर देश की जीत के लिए प्रार्थना की। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आंतकवादी घटना के बाद देश गुस्सा में है और भारत व पाकिस्तान के बीच युद्ध की आशंका बढ़ रही है। सरकार द्वारा सात मई को देश में मॉक ड्रिल का के निर्देश दिए गए हैं। देशवासी लगातार आंतकवाद को समाप्त करने के लिए पाकिस्तान पर हमले की उम्मीद लगा रहे हैं। एक एक दिन बढ़ रहे युद्ध के खतरे को देखते हुए देश के जवानों की लम्बी उम्र, देश की सुख, समृद्धि के साथ अमन चैन के लिए वीर बालाजी हनुमान मंदिर में सवामनी हवन का आयोजन...