पटना, जनवरी 8 -- देश के 100 जिलों में से बिहार के छह जिलों में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। ये जिले पटना, मुजफ्फरपुर, सारण, मोतिहारी, गया जी और नालंदा हैं। दुर्घटना कम करने के लिए इन जिलों को जीरो फैटेलिटी (सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों को खत्म करना) के तौर पर चिह्नित किया गया है। नई दिल्ली में देश के परिवहन मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के बाद परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार सरकार इन जिलों में दुर्घटना के कारणों को चिह्नित कर इसे शून्य करने पर काम कर रही है। हादसों की संख्या कम करने के लिए 2025 में कुल 484 ऐसी बैठकें हुईं, जिसमें जिलों की स्थानीय परिस्थितियों, दुर्घटना संभावित स्थलों और प्रमुख जोखिम कारकों की समीक्षा स्थानीय डीएम, एसपी, परिवहन, पथ, अभियांत्रिकी विभाग के स्तर से की गई है। सड़क दुर्घटना प्रवण क्ष...