नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- अरविंद सिंह नई दिल्ली। दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत देश की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन है। इसकी औसत रफ्तार 95 किलोमीटर प्रति घंटा है। दूसरे स्थान पर रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत ट्रेन है। हालांकि, वंदे भारत ट्रेनों की तेजी से बढ़ती संख्या के चलते उसकी औसत रफ्तार में गिरावट आई है। वर्तमान में 150 वंदे भारत देशभर में फर्राटा भर रही हैं। एक ताजा अध्ययन में यह बात सामने आई है। 2020-21 में वंदे भारत ट्रेन की औसत गति 84.48 किमी प्रति घंटा थी, जोकि 2023-24 में गिरकर 76.25 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। इसके बावजूद देश में औसत गति के क्षेत्र में वंदे भारत ट्रेनों का डंका बज रहा है। अध्ययन के मुताबिक, 2024 में राष्ट्रीय समय पालन करने के मामले में वंदे भारत में आठ फीसदी का सुधार हुआ। 2023 में यह ट्रेन औसतन 20 मिनट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.