विकासनगर, दिसम्बर 10 -- विकासनगर, संवाददाता। आगामी 14 दिसंबर को कांग्रेस की ओर से दिल्ली में प्रस्तावित 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली को सफल बनाने के लिए बुधवार को नगर के एक वेडिंग प्वाइंट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें चकराता, विकासनगर और सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भागीदारी कर दिल्ली की रैली को सफल बनाने पर मंथन किया। इस दौरान कांग्रेस चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। कहा कि देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मताधिकार को सीमित कर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से महारैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। पछुवादून रैली प्रभारी हरेंद्र शर्मा ने कहा कि उनके क्षेत्रों से बड़...