खगडि़या, मई 17 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी चौथम अंचल परिषद की ओर से देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व लोगों को वास का पर्चा दिलाने, प्रखंड सह आंचल कार्यालय में घूसखोरी पर रोक लगाने के सवाल पर प्रखंड सह आंचल कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया। पूर्व प्रखंड प्रमुख महेंद्र पासवान महीप की अध्यक्षता में प्रदर्शन के बाद महाधरना दिया गया। धरना को संबोधित करते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी खगरिया जिला सचिव कां प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा केंद्र की मोदी सरकार एवं बिहार की नीतीश कुमार की सरकार में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है। मोदी सरकार में देश के अंदर लगातार आतंकवादी घटनाएं हो रही हैं। हाल में आतंकवादी घटना में 28 सेलानियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वही आतंकवादियों पर नकेल कसने में मोदी सरकार विफल रही है...