पूर्णिया, जनवरी 11 -- पूर्णिया, धीरज। देश में भूकंप का पता लगाने की क्षमताओं में सुधार के लिये 100 नयी भूकम्पीय वेधशाला (सिस्मोलॉजिकल आब्जरवेट्री) का स्थापना किया जायेगा। इन सौ केंद्रों में छह केंद्र बिहार में प्रस्तावित हैं। इसमें कम तीव्रता वाले भूकंपों को पता लगाना संभव होगा और भूकंप आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी हितधारकों तक कम से कम समय में सूचना पहुंचायी जा सकेगी। बिहार में पटना, पूर्णिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, रोहतास एवं औरंगाबाद में नयी वेधशाला स्थापित किया जाने वाला है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से नयी भूकम्पीय वेधशाला की स्थापना के लिए पहल की गयी है। -वेधशाला में सिस्मिक पियर बनाया जायेगा, जहां सेंसर लगेंगे : -- -लॉजिस्टिक सहायता के रूप में एक सुरक्षित सरकारी परिसर में 15-15 फीट का एक खाली भूखंड में भूकंपीय उपकरणों को रखने ...