लखनऊ, मई 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आईसीएआर, कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र व अन्य शोध संस्थानों के लैब में कार्यरत वैज्ञानिक पहली बार खेतों पर जाकर किसानों के साथ कृषि की चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए कार्य करेंगे। विकसित कृषि संकल्प अभियान का उद्देश्य लैब से खेतों तक जाना है। कृषि वैज्ञानिक लैब के साथ ही खेतों पर भी जाएंगे और किसानों से संवाद करेंगे। यह संवाद कृषि क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत करेगा। लैब में जो भी काम हो रहे हैं, वह धरातल पर दिखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान का यूपी में शुभारंभ कर रहे थे। यह अभियान 29 मई से 12 जून तक चलेगा। इस अभियान के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभा...