देवघर, सितम्बर 23 -- देवघर। वाटिका बिलासी देवघर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का प्रबुद्ध संवाद एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपाके जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने की और संचालन महामंत्री अधीर चंद्र भैया ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा एवं प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा मौजूद हुए। मुख्य अतिथि सह प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर देश बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। आत्मनिर्भर से ही देश आगे बढ़ सकता है। इसके लिए हम सभी को वोकल फोर लोकल स्वदेशी को अपनाना है। अपने देश, अपने राज्य व अपने शहर में निर्मित वस्तुओं का उपयोग हम सभी को करना चाहिए। इसके लिए हम सभी को कौशल युक्त बनाना होगा। स्वदेशी का प्रचार प्रसार करना होगा, ...