नई दिल्ली, मई 9 -- मारुति सुजुकी इंडिया अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल स्विफ्ट पर इस महीने शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। आप मई में इस कार को खरीदते हैं तब इसके पुराने और नए मॉडल पर अलग-अलग डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी स्विफ्ट के पुराने स्टॉक पर 25,000 रुपए और नए स्टॉक पर 50,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। स्विफ्ट की एक्स-शोरूम कीमतें 6.49 लाख से 9.50 लाख रुपए तक हैं। ग्राहकों को इस डिस्काउंट का फायदा 31 मई तक ही मिलेगा। अप्रैल में इसकी 14,592 यूनिट बिकी थीं। ये सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की लिस्ट में 7वें नंबर पर रही थी।नई स्विफ्ट का डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस इसमें बिल्कुल नया Z सीरीज इंजन देखने को मिलेगा, जो पुरानी स्विफ्ट की तुलना में माइलेज को काफी ज्यादा बढ़ाता है। इसमें मिलने वाला बिल्कुल नया 1.2L Z12E 3-सिल...