नोएडा, जनवरी 16 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। कड़ाके की ठंड के साथ प्रदूषण से भी लोग बेहाल हैं। नोएडा शुक्रवार को देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर नोएडा रहा। जिले में सुबह घना कोहरा रहा। हालांकि, अगले छह दिनों में अधिकतम तापमान बढ़ सकता है, जिससे ठंड से मामूली राहत मिल सकती है। नोएडा का एक्यूआई शुक्रवार को 363 दर्ज किया गया, जो प्रदूषण के लिहाजा से गाजियाबाद के बाद दूसरा स्थान रहा। गाजियाबाद का एक्यूआई 376 रहा। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 358 दर्ज किया गया। चार दिनों से लगातार नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में है। जिले के सभी स्थानों का एक्यूआई 400 से कम दर्ज किया गया। अगले छह दिनों में भी दोनों शहरों का एक्यूआई 300 के आसपास रहने का अनुमान है। लिहाजा आने वाले दिनों में भी वायु प्रदूषण की स्थिति बनी रहेगी। ग्रेनो तीसरे स्थान पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.